Labels

पीलिया की दवा मुफ्त-यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतना घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : डॉ. पुरुषोत्तम मीणा-98750-66111

Wednesday, 7 March 2012

सबसे गहरा रंग!

आज 07 मार्च, 2012 को  होली है! आज के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं! नाचते गाते हैं! होली का रंग लोगों के तन बदन पर अपने निशान छोड़ जाते हैं, जो लम्बे समय तक याद रहते हैं! इसी कारण होली और होली के रंगों का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व बताया जाता है, लेकिन इन सब रंगों से गाढ़ा और गहरा रंग होता है, रिश्तों का रंग! जिस व्यक्ति के जीवन में रिश्तों का रंग है, उसके लिए हर एक दिन होली है और जिसके जीवन में रिश्तों का रंग नहीं है, उसके लिए दिखावटी होली के रंगों में कोई रस या गहराई नहीं है! सबसे गहरा और असरकारी रंग होता है-रिश्तों का आत्मीय रंग! जो आज के समय में बहुत ही कम लोगों को नसीब होता है!

No comments:

Post a Comment